Cyber Dost साइबर अपराध रोकने के लिए, गृह मंत्रालय का ट्विटर हैंडल शुरू - In India Live

Breaking News

03/12/2018

Cyber Dost साइबर अपराध रोकने के लिए, गृह मंत्रालय का ट्विटर हैंडल शुरू

प्रफुल चव्हाण,इन इंडिया लाइव
मुंबई, दि. 3: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने साइबर अपराध  रोकने और इस संबंध में जागरूकता पैदा करने के लिए ट्विटर पर @CyberDost  नाम का हैंडल शुरू किया है। इस हैंडल द्वारा साइबर क्राइम के बारे में सामान्य जानकारी और इस संबंध में रखी जाने वाली सावधानियों  के बारे में  नियमित जानकारी दी जाएगी। गृह मंत्रालय ने नागरिकों से इस ट्विटर हैंडल से जानकारी लेने की अपील की है।
आधुनिक तकनीक  बढ़ने के साथ-साथ  देश में साइबर अपराध बढ़ रहे हैं। इस प्रकार के अपराध इसलिए हो रहे हैं  क्योंकि लोगों को  इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इन अपराधों को रोकने के लिए कदम उठाए हैं। लोगों के बीच जागरूकता पैदा करना भी महत्वपूर्ण है। गृह मंत्रालय ने अपील की है कि  किसी भी व्यक्ति को अपना बैंक यूजर आईडी, एटीएम / डेबिट कार्ड नंबर और पिन, पासवर्ड,ओटीपी किसी को न दें।


साथ ही, साइबर क्राइम कैसे हो सकता है, उनकी कार्य पद्दति  कैसी  है। इससे बचने के लिए  क्या करना है, इसके बारे में जानकारी देने के लिए  गृह मंत्रालय ने ट्विटर पर @SyberDost नाम से हैंडल शुरू किया है। यह ट्विटर हैंडल नागरिकों को आवश्यक जानकारी प्रदान करता है और इससे नागरिकों की जानकारी में वृद्धि होगी । केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नागरिकों से नियमित रूप से इस ट्विटर हैंडल पर आने और उसका पालन करने की अपील की है।

1 comment:

  1. Cyber crime Kam karne Wale Ko arrest karne ke bad hi cyber crime ruk sakta hai Magar police wale ne rokana hi nahin chahta cyber crime kyunki police walon Ko khane ke liye paise milte Hain

    ReplyDelete