प्रफुल चव्हाण,इन इंडिया लाईव मुंबई, २६ सितंबर : गिरगांव के केशवजी नाइक चॉल में सार्वजनिक
गणेश उत्सव का यह १३१ वां वर्ष है। मुंबई में पहला गणेश उत्सव लोकमान्य
तिलक की प्रेरणा से यहीं मनाया गया था। आज बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी.
नड्डा अपने ऐतिहासिक गणेश उत्सव दौरे के लिए मुंबई पहुंचे थे। इस दौरे के दरम्यान
नड्डा ने लालबाग के राजा के दर्शन किए और फिर केशवजी नाइक चॉल में गणपति के दर्शन
किए। इस अवसर पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, राज्य के कौशल, रोजगार, उद्यमिता और नवाचार मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े, महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले, भाजपा मुंबई के अध्यक्ष आशीष शेलार और विधान परिषद भाजप गटनेता विधायक प्रवीण
दरेकर उपस्थित थे,
इस मौके पर जे पी नड्डा का महाराष्ट्रीयन अंदाज में
स्वागत किया गया। स्थानीय लोगों का अभिवादन करने के बाद, नड्डा ने उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों के साथ भगवान गणेश के दर्शन किए और
नागरिकों से बातचीत की। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से महाराष्ट्र
की संस्कृति को प्रस्तुत किया गया। भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने इस परंपरा को बड़े आनंद
के साथ अनुभव किया और इसके महत्व को जाना। इस अवसर पर दही हांडी टीम द्वारा दिया
गया मानवीय अभिवादन विशेष आकर्षण रहा।
लोकमान्य तिलक ने भारतीय समाज में एकता निर्माण करने, जनजागरूकता निर्माण करने और सभी को एक साथ आने का मंच दिलाने के उद्देश्य से
सार्वजनिक रूप से गणेश उत्सव मनाने की प्रेरणा दी थी। मुंबई में केशवजी नाइक चॉल
में सार्वजनिक गणेश उत्सव की शुरुआत हुई थी। हालाँकि आज़ादी से पहले की स्थिति और
आज की स्थिति में बहुत बड़ा अंतर है, लेकिन राष्ट्र को एकजुट करना, देशभक्ति की भावना को निरंतर जागृत रखना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। केशवजी
नाइक चॉल में कई प्रतिष्ठित लोगों ने निवास किया है, कई प्रतिष्ठित हस्तियों ने चॉल का दौरा किया है और कई लोगों ने लोकमान्य तिलक
की प्रेरणा की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए काम किया है। इन सभी मायनों में जे पी नड्डा
द्वारा केशवजी नाइक चॉल का दौरा अहम है।
No comments:
Post a Comment