प्रफुल चव्हाण | मुंबई, 8 अक्टूबर।
राज्य में सूखे की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किसानों और आदिवासी समुदाय के साथ दिवाली मनाने की अपील की थी। इसी अपील के तहत कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने गोरेगांव पूर्व स्थित आरे मिल्क कॉलोनी के खांबांचा पाड़ा में आदिवासी परिवारों के साथ दिवाली का त्योहार मनाया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को शैक्षणिक सामग्री, खिलौने, पटाखे, बिस्कुट और साइकिलें वितरित कर उनके चेहरे पर मुस्कान बिखेरी
वनवासी कल्याण आश्रम, महाराष्ट्र और लोढ़ा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस दिवाली मिलन कार्यक्रम का आयोजन आरे मिल्क कॉलोनी के यूनिट नंबर 25 स्थित खांबांचा पाड़ा में किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंत्री लोढ़ा ने आदिवासी परिवारों से संवाद किया और उनके साथ दिवाली की खुशियां साझा कीं
इस अवसर पर लोढ़ा फाउंडेशन की ओर से पुरानी साइकिलों और खिलौनों की मरम्मत कर उन्हें दोबारा उपयोग के योग्य बनाया गया था। इन वस्तुओं को जरूरतमंद बच्चों में वितरित किया गया। इसके अलावा बच्चों को दिवाली का फराल, पटाखे, बिस्कुट और शैक्षणिक सामग्री भी दी गई इस मौके पर मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस वर्ष किसानों और आदिवासी भाइयों के साथ दिवाली मनाने की अपील की है। आरे कॉलोनी क्षेत्र में कुल 27 आदिवासी पाड़े हैं। राज्य का मंत्री और मुंबई उपनगर का सहपालकमंत्री होने के नाते इस क्षेत्र के नागरिकों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए वे सदैव तत्पर हैं।उन्होंने बताया कि शहर के नागरिकों से उपयोग में नहीं आने वाली वस्तुएं एकत्रित की जाती हैं, लोढ़ा फाउंडेशन के माध्यम से उनकी मरम्मत कर साइकिल और खिलौने जैसी वस्तुएं जरूरतमंद बच्चों तक पहुंचाई जाती हैं, उन्होंने भविष्य में हर वर्ष अलग-अलग आदिवासी पाड़ों में दिवाली मनाने का संकल्प भी व्यक्त किया, प्रकृति के बीच आदिवासीसमुदाय के साथ दिवाली मनाने का अनुभव उनके लिए बेहद खास रहा

तारपा नृत्य में मंत्री लोढ़ा ने भी लगाए ठुमके
कार्यक्रम में आदिवासी समुदाय के कलाकारों ने पारंपरिक तारपा नृत्य प्रस्तुत किया। नृत्य की धुन और उत्साह देखकर मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा भी खुद को रोक नहीं पाए और आदिवासी भाई-बहनों के साथ तारपा नृत्य में शामिल हो गए। इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ पटाखे फोड़े और घर-घर जाकर दिवाली के फराल का वितरण भी किया।कार्यक्रम में नगरसेविका प्रीति साटम, वनवासी कल्याण आश्रम के कार्याध्यक्ष सुशील जाजू सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग उपस्थित थे।
पटाखों की रोशनी में बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान

मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने आदिवासी बस्ती के बच्चों के साथ पटाखे फोड़कर दिवाली मनाई। उन्होंने घर-घर जाकर लोगों को दिवाली के फराल का वितरण किया। उपहार, खिलौने और पटाखे मिलने से बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।
तारपा नृत्य की धुन पर थिरके मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा
आदिवासी समुदाय का पारंपरिक तारपा नृत्य कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा। कलाकारों की प्रस्तुति से प्रभावित होकर मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा भी नृत्य में शामिल हुए और आदिवासी समुदाय के साथ उत्सव का आनंद लिया।

No comments:
Post a Comment