प्रफुल चव्हाण,इन इंडिया लाईव
मुंबई: दि 5 अब आप जल्द ही मुंबई से शिर्डी और मुंबई से पुणे हेलीकॉप्टर में यात्रा कर सकते है। अमेरिकन कंपनी फ्लाई ब्लेड इंक जल्द ही इस सेवा की शुरुवात करने जा रही है।फ्लाई ब्लेड इंक, अमेरिका में नागरिक यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर उड़ानों की सेवा देनेवाली कंपनी इस सेवा की शुरुआत करने जा रही है।
कंपनी मार्च 2019 में मुंबई और शिर्डी के बीच सेवाओं के साथ अपना भारत परिचालन शुरू करेगा। जुहू और महालक्ष्मी से हेलीकॉप्टर की सेवाएं शुरू की जाएंगी। शिर्डी के बाद, पुणे के लिये सेवाएं बढ़ा दी जाएंगी।
अमेरिकी कंपनी दिल्ली स्थित इक्विटी निवेश फर्म हंच वेंचर्स के साथ साझेदारी में अमेरिका के बाहर अपने भारत के संचालन शुरू कर रही है। मुंबई से पुणे तक को यात्रा में हेलीकॉप्टर से 35 मिनट का समय लगेगा और शिर्डी के लीये 50 से 55 मिनट
No comments:
Post a Comment