प्रवीण पांडे, मुंबई (महाराष्ट्र)
नाशिक दि.22 संगीता भूत्तर के अनुसार महिला मानखुर्द के शिर्के कंपाउंड के पास की रहवासी है।पेशे से संगीता नौकरी करती है। संगीता देवनार के पास एक केंटीन में काम करती है उसके साथ 4 बच्चे रहते है। 20 ऑक्टोबर को नजदीकी पुलिस स्टेशन में अज्ञात लोगो के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया गया है। इस एफआईआर में बताया गया है कि जब संगीता काम से घर लौटी तो उसने पायल,खुशी,सागर को घर पर नही पाया। अपने बच्चे की तलाश में कई घण्टो तक संगीता यहाँ वहाँ भटकती रही परन्तु बच्चो का कोई पता नही चला। अपने बच्चो की खोजबीन के लिए संगीता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए बच्चो को खोजने का कार्य शुरू किया। पुलिस ने अपने सहयोगियों के साथ साथ रेलवे पुलिस की भी मदत ली जिसमे बच्चो को सफलतापूर्वक हासिल करने में नासिक आरपीएफ ने विजय प्राप्त की पुलिस द्वारा कानूनी प्रक्रिया पूर्ण करते हुए तीनो बच्चो को उसकी माँ को सौंपने का कार्य किया जा रहा है।
नाशिक आरपीएफ की महिला कॉन्स्टेबल राजश्री शिंदे को रेलवे स्टेशन पर तीन बच्चे संदिग्ध अवस्था में रोते हुए नजर आए। उन्होंने आने डियूटी ऑफिसर सुभाष चन्द्र शर्मा को सूचना दी। इसके बाद आरपीएफ के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक एनवी गहलोत ने बच्चों को सुरक्षित एक एनजीओ के यहां रखा और इसकी सूचना मुंबई पुलिस को दी। इसके बाद मानखुर्द पुलिस ने नासिक जाकर बच्चों को सुरक्षित किया।
No comments:
Post a Comment